YouTube New Monetization Update 2025: अगर आप AI टूल्स का इस्तेमाल करके YouTube पर वीडियो बनाते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। YouTube ने 15 जुलाई 2025 से अपने Monetization Policy में बड़ा Update किया है, जो खासतौर पर AI जनरेटेड, कॉपी-पेस्ट और रिपिटेटिव कंटेंट पर सख्ती लाता है। इस नए अपडेट का मकसद है मौलिक (original) और मूल्यवर्धित (value-added) कंटेंट को बढ़ावा देना।
विषय-सूची
YouTube ने अब “Repetitious Content” शब्द को हटाकर उसकी जगह “Inauthentic Content” (अप्रामाणिक कंटेंट) टर्म का उपयोग किया है।
बिना किसी इंसानी टच या वैल्यू एडिशन के अगर आप केवल AI टूल्स से वीडियो बनाते हैं, तो ऐसा वीडियो मोनेटाइज नहीं होगा।
सिर्फ टेक्स्ट को स्पीच में बदलकर, स्टॉक वीडियो लगाकर बनाया गया वीडियो भी अब अप्रूव नहीं होगा।
अगर आप सिर्फ इमेज या क्लिप जोड़कर वीडियो बनाते हैं, जिनमें कोई जानकारी या कमेंट्री नहीं दी जाती, तो वैसा वीडियो भी अब से मोनेटाइज नही होगा।
ऐसा कंटेंट जो एक जैसे टेम्प्लेट से बार-बार बनाया गया हो।, अगर आप बनायेंगे तो आपको Monetization Reject हो जाएगा।
YouTube ने ये भी स्पष्ट किया है कि कुछ मामलों में AI का उपयोग किया जा सकता है अगर:
- कंटेंट में रचनात्मकता (creativity) और नया दृष्टिकोण (unique perspective) हो
- वीडियो में मानव वॉयस, कमेंट्री या रिएक्शन जोड़ा गया हो
- अगर आप AI की मदद से स्क्रिप्ट बनाकर, खुद से वीडियो बनाया हो
उदाहरण:
AI ने आपकी मदद स्क्रिप्ट लिखने में की, लेकिन वीडियो में आपकी खुद की आवाज और प्रस्तुति है – तो ऐसा कंटेंट मोनेटाइज किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े – Ration Dealer Vacancy 2025
अब 16 वर्ष से कम उम्र के यूट्यूब क्रिएटर्स बिना सुपरविजन के लाइव स्ट्रीम नहीं कर सकेंगे।
YouTube Reused Content की समीक्षा और तेजी से करेगा। ऐसे चैनल जिनका कंटेंट केवल दूसरों की क्लिप्स को जोड़कर बनाया गया है, उन्हें चेतावनी या demonetization का सामना करना पड़ सकता है।
1. AI का इस्तेमाल करें, लेकिन बुद्धिमानी से:
AI को सिर्फ सहायक के रूप में लें, जैसे स्क्रिप्टिंग या आइडिया जनरेशन के लिए
2. खुद की आवाज और चेहरा दिखाएं:
इससे YouTube को यह संकेत मिलता है कि कंटेंट असली और मौलिक है।
3. Research + Presentation = Quality:
अच्छी रिसर्च करके, उसे अपने शब्दों में समझाएं। यही आज के अपडेट के बाद सफल चैनल की कुंजी है।
4. Policy Page पढ़ते रहें:
YouTube Monetization Policy (Official) को नियमित रूप से पढ़ते रहें।
YouTube का यह नया अपडेट 2025 में क्रिएटर्स के लिए एक साफ संदेश देता है – “Quality is King”
अगर आप original, human-led और informative कंटेंट बना रहे हैं, तो आपके लिए यह अपडेट एक सुनहरा मौका है। लेकिन अगर आप सिर्फ AI पर निर्भर हैं, तो समय रहते कंटेंट स्ट्रैटजी बदलना जरूरी है।
क्या मैं ChatGPT या किसी AI टूल से स्क्रिप्ट बनाकर YouTube वीडियो बना सकता हूँ?
हां, आप स्क्रिप्टिंग में AI टूल्स का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन वीडियो में आपकी खुद की आवाज, प्रस्तुति और वैल्यू ऐड होना जरूरी है। बिना मानव टच वाले AI वीडियो मोनेटाइज नहीं होंगे।
क्या AI से बनाए गए वीडियो अब YouTube से पैसे नहीं कमाएंगे?
अगर वीडियो पूरी तरह AI पर आधारित है और उसमें कोई मौलिकता नहीं है, तो हां – वह मोनेटाइज नहीं होगा।
क्या Text-to-Speech वॉइस वाले वीडियो अब Reject हो जाएंगे?
हां, यदि वीडियो में सिर्फ टेक्स्ट को स्पीच में बदला गया है और उसमें कोई वास्तविक इंसानी वॉयस, कमेंट्री या नया कंटेंट नहीं है, तो ऐसे वीडियो YouTube की नई पॉलिसी के अनुसार मोनेटाइज नहीं होंगे।
क्या पुराने YouTube वीडियो भी demonetize हो सकते हैं?
अगर पुराने वीडियो YouTube की नई पॉलिसी के अनुसार Inauthentic माने जाते हैं, तो उन्हें demonetize किया जा सकता है। ऐसे चैनल को चेतावनी या रिव्यू का सामना करना पड़ सकता है।
क्या YouTube Shorts पर भी यह पॉलिसी लागू होगी?
जी हां, YouTube की नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी Shorts पर भी लागू होती है। अगर Shorts वीडियो Inauthentic या repetitive हैं, तो उन्हें भी demonetize किया जा सकता है।
Thank you